जाने कौन हैं डॉ. मोहन यादव , नए मुख्यमंत्री ?

kajal bajaj
4 Min Read

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर संशय खत्‍म हो गया है। मोहन यादव मध्‍य प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में यह तय किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में दो डिप्‍टी सीएम होंगे। राजेंद्र शुक्‍ल और जगदीश देवड़ा।नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्‍यक्ष होंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही सीएम पद को लेकर शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर

, राकेश सिंह, वीडी शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी के नाम की चर्चा चलती रही और आज इसको लेकर संशय खत्म हो गया। 

जानिए अपने सीएम को

नाम: मोहन, पिता: पूनमचंद यादव, उम्र: 58 वर्ष शिक्षा: बीएससी, एलएलबी, एमए, एमबीए, पीएचडी परिवार: पत्नी और दो बच्चे (बेटा और बेटी, दोनों ही डाक्टर) पता: 1/1 मुंज मार्ग, फ्रीगंज

राजनीतिक करियर: मोहन ने 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल होकर राजनीतिक करियर की शुरुआत की। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य भी रहे। 2004 से 2010 तक, उन्होंने उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का कार्य निभाया। 2011 से 2013 तक, वह एमपी राज्य पर्यटन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे। इसके बाद, 2013 से 2018 तक, उन्होंने विधायक के रूप में सेवा की और 2019 के बाद, स्कूल शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया।

2013 में, उन्होंने उज्जैन दक्षिण से विधायक के रूप में चुनाव लड़ा और तीसरे चुनाव में विजयी हुए। इस बार, वे कांग्रेस के प्रत्याशी चेतन प्रेमनारायण यादव को 12941 वोटों से हराकर विधायक चुने गए। मोहन यादव को कुल मिलाकर 95699 वोट प्राप्त हुए।

सीएम बनते ही यह बोले मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, मैं केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को यह जो जवाबदारी दी है, आपके प्यार और सहयोग से मैं अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने का प्रयास करूंगा।

पत्नी का कहना है, भगवान महाकाल का आशीर्वाद

मोहन यादव के मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद उनकी पत्नी का कहना है, भगवान महाकाल का आशीर्वाद है, पार्टी का आशीर्वाद है। वह 1994 से भाजपा के साथ काम कर रहे हैं। वह जब भी उज्जैन आते थे , वह महाकाल की पूजा करने गए थे। 

मोहन यादव ने कहा, शिवराज का मार्गदर्शन जरूरी

शिवराज सिंह से मिलने के बाद मोहन यादव ने कहा, ”शिवराज जी की अगुवाई में मैंने राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में काम किया, शिक्षा के क्षेत्र में काम किया, उनके मार्गदर्शन में हम विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे, यही हमारी प्राथमिकता होगी. जब पूरा राज्य संघर्ष कर रहा था, तब विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया और उनके मार्गदर्शन में निश्चित रूप से हम आगे बढ़ेंगे.”

शिवराज सिंह चौहान ने भी की तारीफ

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव के नाम की घोषणा के बाद उन्हें बधाई दी. शिवराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, “कर्मठ साथी डॉ. मोहन यादव जी को भाजपा विधायक दल की बैठक में मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई. मुझे विश्‍वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में आप मध्य प्रदेश को प्रगति एवं विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान रचेंगे. इस नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं!”

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Exit mobile version