Sridevi : Live Update दोपहर 12 बजे के बाद दुबई से भेजा जाएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर

admin
4 Min Read
Advertisement
Advertisement

Sridevi : Live Update दोपहर 12 बजे के बाद दुबई से भेजा जाएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर

श्रीदेवी (Sridevi) के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। दुबई से उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा। फिलहाल कुछ कागजी प्रक्रियाओं की वजह से अभी तक उनका पार्थिव शरीर उनके परिजनों को नहीं मिला है। इसके अलावा एनओसी मिलना भी बाकी है। इन सब कागजी प्रक्रियाओं के बाद दोपहर 12 के बाद उनका पार्थिव शरीर मुंबई भेजा जाएगा। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई से लाने के लिए देश के बड़े उद्योगपतियों में शुमार अनिल अंबानी का प्राइवेट जेट दुबई भेजा गया है।  उधर मुंबई के वर्सोवा स्थित उनके बंगले पर अंतिम दर्शन को रिश्तेदार, दोस्त, फिल्मी जगत की सभी हस्तियां और फैंस पहुंचने लगे हैं।

Sridevi

दुबई में रविवार देर शाम पोस्टमार्टम पूरा हो गया। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, यूएई के अधिकारियों ने बताया है कि श्री देवी का परिवार पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद जनरल डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेंसिक एविडेंस की तरफ से की गई लेबोरेटरी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्रीदेवी का शव आज उनके परिवार को सौंपा जाएगा।

श्रीदेवी (Sridevi) को पहला फीमेल सुपरस्टार कहा जाता है। रेखा के दौर के बाद श्रीदेवी ने कई अभिनय के दम पर दक्षिण से लेकर कई हिंदी फिल्मों को अपने अभिनय के दम पर हिट करवाया है।

परिवार का बयान

उनके परिवार ने एक बयान में यह जानकारी दी कि श्रीदेवी (Sridevi) के शव को कल भारत नहीं लाया जा सका था क्योंकि दुबई पुलिस की अंतिम जांच रिपोर्ट कल शाम तक तैयार नहीं हुई थी।   संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी और दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत विपुल और भारतीय महावाणिज्य दूतावास के प्रतिनिधि दुबई पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।

लाइव अपडेट्स

9.10AM: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी (Sridevi) के परिजनों को अभी तक एनओसी नहीं मिल सका है, जिस वजह से उनका पार्थिव शरीर अभी दुबई में है। पूरी कागजी कार्रवाई में अभी भी कुछ समय लग सकता है।

9.00AM: मुंबईः आज दुबई से मुंबई लाया जाएगा श्रीदेवी (Sridevi) का पार्थिव शरीर, घर के बाहर फैंस की लगी भीड़

8.30AM: श्रीदेवी के घर पहुंचे अनुपम खेर ने कहा, मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है। वो हमेशा याद की जाएंगी। देश ने एक बड़े स्टार को खो दिया है।

8.00AM: सुबह 9 बजे दुबई से भेजा जाएगा पार्थिव शरीर

6.30 AM: श्रीदेवी के अंति दर्शन को अनिल कपूर के मुंबई स्थित घर पहुंचे निर्माता करण जौहर

6.00 AM: श्रीदेवी के मुंबई के अंधेरी स्थित घर के बाहर रात ही फैंस का लगा तांता। आज मुंबई लाया जाएगा उनका पार्थिव शरीर

श्रीदेवी को उस दौर की अभिनेत्री माना जाता है जब सिनेमा सिर्फ शहरों में होते थे और गांवों में लोग वीसीआर में फिल्में देखते थे। जब भी कोई खास मौका होता लोग गांवों में वीसीआर लगवाते। उस दौर में नगीना, मिस्टर इंडिया, लम्हे जैसे तमाम फिल्में दर्शकों के सिर पर चढ़कर बोल रही थीं। हर कोई श्रीदेवी की अदा का दिवाना था और युवा अपनी गर्लफ्रेंड में श्रीदेवी को ही देखते थे। फिल्म निगाहें में श्रीदेवी का लंबा कुर्ता और खुले बाल वाला अंदाजा आज भी लोगों के जहन में है।

आपको बता दें कि फिल्म निर्माता बोनी कपूर की पत्नी श्रीदेवी (54) की शनिवार रात को दिल का दौरा पड़ने के कारण दुबई के जुमेराह एमिरेट्स टावर्स में मौत हो गई थी। श्रीदेवी (Sridevi) और उनका परिवार अपने रिश्तेदार और अभिनेता मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई गए थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version