कोरोना वायरस (Corona virus update) अब भारत में भी आइये जानिए क्या है हाल ?

admin
4 Min Read

कोरोना वायरस (Corona virus update) अब भारत में भी आइये जानिए क्या है हाल ?

भारत सरकार ने कोरोना वायरस के दो नए मामलों की जानकारी दी है। दिल्ली और तेलंगाना में एक-एक मामले की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है और उनपर निगरानी रखी जा रही है।

Check Live update

देश में कुल मामलों की संख्या 8 हो गई है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती मरीज हाल ही में इटली से लौटा था।


बता दें कि यूरोप में सबसे ज्यादा मामला इटली में ही सामने आया है।

इटली में इससे 5000 लोगों की मौत हो गई है और 26,694 मामले सामने आए हैं। वहीं, तेलंगाना का मरीज हाल ही में दुबई से लौटा था।

इससे पहले केरल में तीन मामलों की पुष्टि हुई थी। तीनों चीन से लौटे थे। हालांकि, तीनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

भारत पर मडराता कोरोना वायरस का कहर

दिल्ली में कोरोना वायरस की दस्तक के साथ पीड़ित हुए पहले शख्स के संपर्क में आने वाले नोएडा के छह लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन सभी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। पीड़ित शख्स दिल्ली से है और हाल ही में इटली से लौटा है। Corona virus update

नोएडा में कोरोना वायरस के संदेह में तीन बच्चों समेत जिन छह लोगों के नमूने लिए गए थे, उनकी जांच नेगेटिव पाई गई है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

हालांकि सभी छह लोगों को अगले 14 दिन के लिए अपने-अपने घर में अलग थलग रहने को कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि अगर उनमें कोविड-19 के लक्षण नजर आते हैं तो उनके नमूनों की फिर से जांच की जाएगी। Corona virus update

नोएडा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को जिन लोगों के नमूने लिए थे उनमें एक दंपति और 12 वर्ष का उनका बेटा, एक महिला और उसके दो बच्चे शामिल थे।

ये छह लोग दिल्ली के एक व्यक्ति द्वारा दी गई पार्टी के दौरान उसके संपर्क में आ गए थे। इस व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।

जिला मजिस्ट्रेट बी एन सिंह ने एक बयान में कहा, “कोरोना वायरस मामले में, नोएडा के छह लोगों के नमूने जांच में नेगेटिव पाए गए लेकिन उन्हें अगले 14 दिनों के लिए अपने घर में अलग-थलग रहना होगा और लक्षण नजर आने पर उनकी फिर से जांच की जाएगी। Corona virus update

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। साथ ही कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। सिंह ने कहा, “प्रशासन ने स्कूल बंद करने के संबंध में कोई आदेश नहीं दिया है।

कोरोना वायरस के भारत में अब तक 1000 मामले आए सामने तीन हुए ठीक : हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन आज दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से कोरोना वायरस को लेकर तैयारियों पर बैठक करेंगे। बता दें कि चीन से शुरू हुए जानलेवा कोरोना वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है।

दो नागरिकों में इसकी पुष्टि हुई है। एक पीड़ित तो दिल्ली का रहने वाला है। यहां के जिस व्यक्ति में इसकी पुष्टि हुई है, उसने हाल में इटली की यात्रा की थी। उसके दोनों बच्चे नोएडा के श्रीराम मिलेनियम स्कूल में पढ़ते हैं। Corona virus update

इस स्कूल को एतिहातन बंद कर दिया गया है। वायरस से पीड़ित युवक के बच्चों की जांच भी की गई है, बच्चों में बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं। स्कूल के पांच बच्चों को उनके घरों में आइसोलेट भी किया गया है।

Share This Article
Leave a comment