इन गर्मियों में जरूर करें जामुन का सेवन, मिलेंगे कई फायदे

Advertisement
Advertisement

इन गर्मियों में जरूर करें जामुन का सेवन, मिलेंगे कई फायदे

इन गर्मियों में जरूर करें जामुन का सेवन, मिलेंगे कई फायदे:

होगा कई बीमारियों से छुटकारा

जामुन का पेड़ आम के पेड़ की तरह काफी बड़ा लगभग 20 से 25 मीटर ऊंचा होता है ।

और इसके पत्ते 2 से 6 इंच तक लम्बे व 2 से 3 इंच तक चौड़े होते हैं। जामुन के पेड़ की छाल का रंग सफेद भूरा होता है।

इसके पत्ते आम और मौलसिरी के पत्तों के जैसे होते हैं।

जामुन के फूल अप्रैल के महीने में लगते हैं और जुलाई से अगस्त तक जामुन (फल) पक जाते हैं।

गर्मी के मौसम में मिलने वाला जामुन एक ऐसा फल है जिसमें कई गुण होते हैं।इनके सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। डायबिटीज के रोगी के लिए जामुन बहुत ही फायदेमंद हैं।

इसके खट्टा-मिठा स्वाद शरीर को कई तरीकों से लाभ पहुंचाता है। आइए जानिए जामुन के फायदों के बारे में

1- पेट की समस्या

कई बार ज्यादा गर्म चीजों या मसालेदार खाने की वजह से पेट में गर्मी पड़ जाती है।

और पेट खराब हो जाता है। ऐसे में खाया हुआ कुछ भी पचाने में काफी मुश्किल होती है।

ऐसे में जामुन का जितना हो सके सेवन करें। इसकी तासीर ठंडी होती है जो पेट की गर्मी को दूर करके उसे ठीक करने में मदद करते हैं।

2- त्वचा में निखार

सेहत के साथ-साथ जामुन से चेहरे की रंगत को भी निखारा जा सकता है।

इसके लिए जामुन का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं जिससे ऑयली स्किन से छुटकारा मिलेगा।

पेस्ट के अलावा जामुन को खाने से भी त्वचा को फायदा होता है।
3- मजबूत दांत
इसके सेवन से दांतो और मसूढ़ों को मजबूत बनाया जा सकता है।

इसके अलावा जामुन के बीजों को पीसकर पेस्ट बना लें और रोज इससे ब्रश करने से दांत मजबूत होते हैं।

4- गुर्दे की पत्थरी
गुर्दे में पत्थरी होने पर काफी परेशानी होती है।

ऐसे में जामुन के बीजों को सूखाकर उसे पीस लें और पानी के साथ सेवन करें।

नियमित रूप से इसे पानी के साथ लेने से पत्थरी निकल जाएगी।
5- खून की कमी
जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है उन्हें हर रोज जामुन का सेवन करना चाहिए।
6- इम्यूनिटी
जामुन में मौजूद कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

इनका सेवन करने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *