Tandoori Chicken Recipe in Hindi घर पर बनाये तंदूरी चिकन

admin
4 Min Read
Advertisement

Tandoori Chicken Recipe in Hindi घर पर बनाये तंदूरी चिकन

तंदूरी चिकन एक बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब व्यंजन है। वैसे तो सभी Tandoori Chicken Recipe बहुत ही लाजवाब होती है पर चिकन तंदूरी की बात ही अलग है। जितना ये टेस्टी होता है उतना ही बनाना इसे आसान है। नॉन वेज खाने वाले तो इसे बड़े ही चाव से खाते है। आपके घर कोई भी मेहमान आये उसको बना के खिलाए

Advertisement
। किसी भी रेस्टोरेंट मे जाकर खाने से अच्छा है अपने ही हाथ से बनाए और सबको खिलाए। इसकी सामग्री भी आसानी से मिल जाती है।

Tandoori Chicken Recipe

अगर आप इसे रेगुलर बनाएंगे तो आप इसे बनाने मे  माहिर हो जाएंगे। Tandoori Chicken Recipe  बनाने के बहुत तरीके है। आप किसी भी तरीके से बनाए सबसे जरुरी है इसका स्वाद अच्छा और लाजवाब होना चाहिए जो सबको पसंद भी आए और सब स्वाद से खाए इसे रोटी, रुमाली रोटी या नान के साथ भी खाया जाता है।  बस कुछ  ही समय और गरमा गरम तंदूरी चिकन तैयार इसे परोसे और चाहे तो प्याज़ और धनिये की मदद से इसको सजा भी सकते है।

Tandoori Chicken Recipe

इससे स्वाद के साथ साथ दिखने मे भी आकर्षक लगेगा। नॉन वेज खाने वाले इसे हर चीज़ के साथ बड़े ही स्वाद और चाव से खाते है। यह बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब डिश है। सब इसे बड़े स्वाद से खाते है। बाहर जाकर खाने से अच्छा है नीचे दी गई रेसिपी को फॉलो करे और कुछ ही समय मे ये स्वादिष्ट और लाजवाब डिश बनाकर सबका दिल जीत ले।

Tandoori Chicken Recipe बनने का समय

Tandoori Chicken Recipe बनाने मे ३० मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तयारी करने मे २० मिनट का समय लगता है।

सदस्यो के अनुसार Tandoori Chicken Recipe 

तंदूरी चिकन ४-५ लोगो के लिए काफी है। अगर आप चाहे तो सदस्यो के अनुसार विधि की मात्रा बढ़ा सकते है।

Tandoori Chicken Recipe (तंदूरी चिकन रेसिपी)

तंदूरी चिकन को आप चाहे तो माइक्रोवेव करने की जगह तंदूर पर भी गरम कर सकते है। इससे तंदूरी चिकन का स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है।
Course                    Main Dish
Cuisine                   Indian, Punjabi
Prep Time             20 minutes
Cook Time            35 minutes
Total Time           55 minutes
Servings                5 people

Ingredients Tandoori Chicken Recipe

  • 7-8 पीसेज चिकन
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 3/4 टी स्पून हल्दी
  • 1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 4-5 हरी मिर्च
  • 1 टी स्पून निम्बू का रस
  • 1 टी स्पून गरम मसाला
  • 2 टी स्पून तेल
  • 100 gm दही
  • नमक स्वादानुसार

Instructions

  1. सबसे पहले चिकन को ले और उसे अच्छी तरह धोकर साफ करले। अब चिकन के बराबर टुकड़े करले।
  2. एक बाउल ले उसमे नमक, दही, अदरक लहसून का पेस्ट, लाल मिर्च, निम्बू का रास, गरम मसाला, हल्दी, थोड़ा सा तेल आदि डालकर अच्छे से मिलाए और उसमे चिकन के टुकड़े डाले। इस मिश्रण मे चिकन के टुकड़े अच्छे से मिलाए। बाउल को कुछ देर के लिए रख दे।
  3. अब इस मिश्रण को माइक्रोवेव मे १०-१५ मिनट के लिए रख दे ताकि चिकन अच्छे से पक जाए। पकने के बाद निकाल के उसपे अच्छे से बटर लगाए और २-३ मिनट के लिए फिर से माइक्रोवेव मे रख दे।
  4. कुछ देर बाद जब चिकन अच्छे से पक जाए तो उसे निकाल ले। प्लेट मे गरमा गरम चिकन निकाले उसपर चाट मसाला और निम्बू लगाकर अच्छे से सर्व करे। आपका गरमा गरम तंदूरी चिकन तैयार है।
Share This Article
Leave a comment