कद बढ़ाने के लिए घरेलू उपचार (How To Increase Your Height:Home Remedies)

admin
14 Min Read

कद बढ़ाने के लिए घरेलू उपचार (How To Increase Your Height:Home Remedies)

Personality को निखारने में हाइट का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं जिनकी हाइट कम होती है वे अपनी हाइट को थोडा और बढ़ाना चाहते हैं।How To Increase Your Height.

हाइट की कमी से आत्मविश्वास में भी कमी देखी जाती है। पुलिस, मॉडलिंग तथा सैन्य जैसी सेवाओं में अच्छी हाइट का होना जरुरी हैं।

कई बार यह माना जाता है की लम्बाई एक निश्चित उम्र तक ही बढ़ सकती हैं या माता-पिता की हाइट के अनुसार ही बच्चों की लम्बाई होगी किन्तु यदि संतुलित एवं पौष्टिक आहार,व्यायाम एवं योग का नियमित अभ्यास तथा जीवन शैली में सही आदतें अपनाई जायें तो हम अधिकतम संभव हाइट को प्राप्त कर सकते हैं।How To Increase Your Height.

सूखी नागौरी, अश्वगंधा की जड़ को कूटकर चूर्ण बना लें और इसमें उतनी ही मात्रा में खांड मिलाकर कांच की शीशी में रखें। इसे रात को सोने से पहले गाय के दूध (दो चम्मच) के साथ लें। ये लम्बाई और मोटापा बढ़ाने में फायदेमंद होता है साथ ही इससे नया नाखून भी बनना शुरू होता है।How To Increase Your Height.

इस चूर्ण को लगातार 40 दिन खाएं। सर्दियों में ये ज्यादा फायदेमंद होता है।

नोट- इस चूर्ण का सेवन करते समय खटाई, तली चीजें न खायें और जिन्हें आंव की शिकायत हो, तो अश्वगंधा न लें। अगर आप ये चूर्ण नहीं खा पा रहे हैं, तो सुबह सुबह ताड़ासन करें।How To Increase Your Height.

ताड़ासन करने के लिए दोनों हाथ उपर करके सीधे खड़े हो जायें, लम्बी श्वास लें, हाथ ऊपर धीरे-धीरे उठाते जायें, ध्यान रहे कि साथ-साथ पैर की एड़ियां भी उठती रहें। पूरी एड़ी उठाने के बाद शरीर को पूरी तरह से तान दें और लम्बी श्वास लें। ऐसा करने से स्नायु सक्रिय होकर विस्तृत होते हैं

और यह कद बढ़ाने में सहायक साबित होता है।

1- 2 ग्राम अश्वगंधा चूर्ण, 1- 2 ग्राम काले तिल, 3 से 5 खजूर को 5 से 20 ग्राम गाय के घी में एक महीने तक खाने से शरीर बढ़ने में लाभ होता है। साथ में पादपश्चिमोत्तानासन, पुल्ल-अप्स करने से एवं हाथ से शरीर झुलाने से ऊँचाई बढ़ती है। व्यायाम के अलावा भोजन में प्रोटीन, कैल्शियम तथा विटामिनों की जरूरत बहुत आवश्यक है तथा पौष्टिक भोजन करने से लम्बाई बढ़ने में फायदा मिलता है।

टॉप 5 foods जल्दी हाइट बढ़ने के लिए बेस्ट diet

  • Dairy products : Doodh, dahi, makhan, lassi ye sab dairy products hai ye sab height badhane ke liye bahut hi zaruri hai coz inme sabhi nutrients, calcium aur vitamins paaye jaate hai.
  • Eggs : Ande mai high protien hote hai to isko apni diet mai zarur shamil kare ye aapki height badhen mai bahut zaruri hai.
  • Banana (kela) : Rozana doodh kele ka sewan karenge to aapki height mai jald hi asar dikhega aur fayde milega.
  • Chicken : Chicken protein lene ka ek best tarika hai jo ki muscles me paye jane wale tissues ko mazbut karta hai. jisse apki hight badhne me kafii madad milti hai.
  • Soy Bean : soya bean me fiber , vitamins proteins, carbohydrate sabhi paye jate hai iaka sewan karne se aapki height badhegi..

लम्बाई बढाने के 7 तरीके How to increase Height in Hindi

Internet पे उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक भारत में  पुरषों की average height है 5 ft 5 in और महिलाओं की 5 ft.  खैर,  आंकडें जो भी कहें, हर कोई चाहता है कि उसकी हाइट अच्छी हो और यदि समय पर हाइट नहीं बढती तो इसके लिए थोडा परेशान होना स्वाभाविक है।

इसी परेशानी को कुछ कम करने के लिए आज हम आपके साथ Dr. Manoj Gupta का लिखा ये लेख share कर रहे हैं, जो हमें height increase करने के 7 उपाय बताता है।

7 Tips to Increase Height (Height Badhane Ke Tips )

लम्बाई बढाने के 7 टिप्स

How to increase height in Hindi लम्बाई बढाने के 7 तरीके

हाइट बढाने के 7 तरीके!

1. खान पान में सुधार करें / Diet for increasing Height in Hindi

शरीर की सही ग्रोथ एवं लम्बाई के लिए संतुलित एवंम पौष्टिक भोजन बहुत जरुरी हैं। लम्बाई बढ़ाने के लिए आहार के इन नियमो का पालन करें –

a) भरपूर प्रोटीन लें

लम्बाई बढाने के लिए प्रोटीन से भरपूर भोजन लेना जरुरी हैं। प्रोटीन मांस, मछली, सोयाबीन, मूंगफली, दालों आदि में प्रचुर मात्रा मे पाया जाता है।

b) खनिज लवण हैं जरुरी

हाइट बढाने के लिए कैल्शियम, जिंक, फोस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे खनिज लवणों का नियमित सेवन जरुरी है। खनिज लवण हरी सब्जियों, ड्राई फ्रूट्स, फल, दही, छाछ आदि में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

c) भरपूर विटामिन लें

शरीर के सही विकास एवं अच्छी हाइट के लिए आहार में संतुलित मात्रा में विटामिन ए, बी, सी, डी तथा अन्य विटामिन का होना बहुत जरुरी है। इसके लिए दूध, दही, अंकुरित अनाज, फल, सब्जियाँ आदि का नियमित सेवन करें।

d) भूखे ना रहें – भूखे रहने या खाने के समय को मिस करने से शरीर की ग्रोथ पर नकारात्मक असर पड़ता है। पूरे दिन के आहार को 5-6 बार में बाँट कर लें। इससे शरीर का मेटाबोलिज्म सुधरता है। शरीर पर फैट का जमाव नहीं होता है और लम्बाई बढ़ने के chances बढ़ते हैं।

2.लम्बाई बढ़ाने के लिए करें व्यायाम / Exercise for increasing Height

a) नित्य व्यायाम एवं भ्रमण की आदत डालें

नियमित रूप से सुबह 15–20 मिनट walk पर जाना तथा व्यायाम करना मधुमेह, उच्च रक्त चाप, ह्रदय रोग, कोलेस्ट्रोल जैसी अनेक बीमारियों से बचाव रखने में उपयोगी साबित होता है। साथ ही शरीर की ग्रोथ तथा हाइट बढ़ाने में भी लाभदायक है।

b) रस्सी कूदें

रस्सी कूदना न सिर्फ वजन को नियंत्रित करता हैं। बल्कि हाइट को बढ़ाने हेतु भी बहुत उपयोगी व्यायाम माना जाता है। पाँव,कमर तथा पीठ की मांसपेशियाँ मजबूत बनती हैं। मेरुदंड में खिचाव होता है जिससे लम्बाई बढ़ने में सहायता मिलती है।

c) लटकने की एक्सर साइज करें

इसके लिए लोहे का पाइप या लकड़ी का डंडा जमीन से लगभग 7 फिट ऊपर बांधा जाता है।आप पेड़ की मोटी डाल या घर में मौजूद कोई लटकने लायक हिस्सा भी काम में ले सकते हैं। नियमित रूप से लटकने की एक्सरसाइज करने से रीड की हड्डी, पेट, छाती, पाँव की मांशपेशियों की अच्छी एक्सरसाइज होती हैं। हाइट बढ़ाने हेतु यह बहुत उपयोगी एक्सरसाइज है। इसका नित्य अभ्यास करना चाहिए।

d) दौडें

दौड़ना सम्पूर्ण शरीर के लिए बेहतरीन व्यायाम है। इससे वजन नियंत्रित रहता है। पाँव, कमर तथा रीड की हड्डियाँ व मांस पेशियाँ ताकतवर बनती हैं। हड्डियों का विकास होता हैं। जिससे शरीर की लम्बाई बढ़ने में सहायता मिलती है।

e) तैराकी करें

तैराकी ना सिर्फ मनोरंजन का साधन है बल्कि सम्पूर्ण शरीर का बेहतरीन व्यायाम है। इससे पूरे शरीर का रक्त संचार बढ़ता है। सम्पूर्ण शरीर की मांशपेशियों में खिचाव होता है। तनाव का स्तर कम होता है। भूख बढती है खाया पीया सही से हजम हो जाता है। लम्बाई बढ़ने में स्विमिंग से काफी सहायता मिलती है।

Height Badhane Ke Tips

3.लम्बाई बढ़ाने के लिए करें योग / Yoga for increasing Height

a) ताड़ासन

कद  बढाने के लिए ताड़ासन एक महतवपूर्ण आसन माना जाता है। इस आसन में खड़े होकर हथेलियों को जोड़कर ऊपर की और करते हुए एडियों को उठाते हुए पाँव के पंजो पर पूरे शरीर का वजन डाला जाता है। ताड़ासन के नियमित अभ्यास से पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है तथा रीढ़ की हड्डी, छाती तथा कन्धों की मांसपेशियाँ खिंचती हैं। पाँव की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं। लम्बाई बढ़ने में सहायता मिलती है।

b) भुजंगासन

इस आसन में पेट के बल लेटकर कमर के आगे के हिस्से को ऊपर की और उठाया जाता हैं। कमर तथा रीड की हड्डी की एक्सरसाइज तथा हाइट बढ़ाने के लिए यह उपयोगी आसन है।

c) पश्चिमोंत्तानासन

शरीर की लम्बाई बढाने हेतु पश्चिमोंत्तानासन का नियमित अभ्यास भी बहुत उपयोगी साबित होता है। इस आसन में जमीन पर बैठकर आगे की और झुककर पाँव के अंगूठों को हाथ से पकड़ा जाता है। कमर तथा पीठ की मांस पेशियाँ के लिए यह बहुत उपयोगी आसन हैं। इससे रीड की हड्डी में खिंचाव होता है। लम्बाई बढाने में सहायता मिलती है।

d) सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार का लाभ पूरे शरीर को मिलता है। यह एक सरल एवं उपयोगी आसन है। सूर्य नमस्कार से शरीर को विटामिन डी मिलता है जो हड्डियों की ग्रोथ के लिए बहुत जरुरी होता है जिससे लम्बाई बढ़ने में सहायता मिलती है शरीर के जोड़,मांसपेशियाँ तथा नाडियाँ मजबूत होती हैं।
ये योगासन किसी योग प्रशिक्षक से सीखे जा सकते हैं।

4.लम्बाई बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय / Ayurvedic Ways and Tips for Increasing Height

a) अभ्यंग करें ( हाइट बढाने के लिए एक तरह का मसाज)

अभ्यंग यानि पूरे शरीर की मालिश करना सम्पूर्ण शरीर की सेहत के लिए अत्यंत उपयोगी है। इसके लिए सुबह की सूर्य की धूप में बैठकर जड़ी बूटियों से बने बला तेल, बादाम तेल आदि से पूरे शरीर की मालिश की जाती है। सूर्य की किरणों से विटामिन डी मिलता है तथा अभ्यंग से पूरे शरीर में रक्त संचार बढ़ता है। मांसपेशियाँ सशक्त एवं मजबूत बनती हैं। त्वचा स्निग्ध एवं चमकदार हो जाती है। हड्डियों का विकास होता है। जिससे स्वास्थ्य तो सुधरता ही है लम्बाई बढ़ने में भी सहायता मिलती है।

b) आयुर्वेदीय खानपान एवं लाइफ स्टाइल अपनायें

लम्बाई बढने का मुख्य कारण हमारे शरीर में स्थित Human growth hormone होता है जो की पीयूष ग्रंथी ( Pituitary Gland ) के अग्र भाग में निर्मित होता है। हममें प्रत्येक व्यक्ति की लम्बाई पूर्व निर्धारित होती हैं किन्तु पूरी कोशिस ना कर पाने की वजह से अपनी पूर्व निर्धारित हाइट को प्राप्त नहीं कर पाते। आयुर्वेद में प्रत्येक व्यक्ति के शरीर की प्रकृति, दोष, धातुओं आदि के अनुसार खानपान एवं लाइफ स्टाइल का निर्धारण किया जाता हैं जो सम्पूर्ण शरीर की सेहत सुधारने, बिमारीयों से बचाने तथा हाइट बढ़ाने में भी उपयोगी साबित होता है।

c) लम्बाई बढ़ाने में उपयोगी आयुर्वेद की जड़ी बूटियाँ

  • असगंध: असगंध पाउडर 5 ग्राम को बराबर मात्रा में खांड मिलाकर सुबह शाम दूध के साथ लेते हैं या असगंध क्षीरपाक विधि जिसमे 250 ग्राम दूध एवं 250 ग्राम पानी लेकर उसमे 5 –10 ग्राम असगंध पाउडर डालकर पकाते हैं। पानी जल जाने एवं दूध के शेष रहने पर मीठा मिलाकर पी लेते हैं।
  • आंवला: आंवला कैंडी या जूस के रूप में सेवन कर सकते हैं। आंवले में विटामिन सी, कैल्शियम,फॉस्फोरस आदि खनिज लवण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो की शरीर के विकास एवं हाइट बढ़ाने में उपयोगी साबित होते हैं।

इसी तरह अन्य जडीबूटियां जैसे शतावरी, बला, गुडूची, अस्थि, श्रंखला, लाक्षा आदि आयुर्वेद चिकित्सक की देख रेख में लेने पर शरीर की ग्रोथ तथा लम्बाई बढ़ाने के लिए फायदेमंद होती हैं।

d) आयुर्वेद की रसायन चिकित्सा

आयुर्वेद में बताई गई रसायन चिकित्सा लम्बी आयु, सेहत, बुद्धि तथा शरीर की समुचित ग्रोथ के लिए हमेशा से प्रसिद्द रही हैं। इनका सेवन अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सक की देख रेख में करने से उत्तम फायदा मिलता है।

5. पर्याप्त नींद ले

नींद के दौरान शरीर के tissues का नव निर्माण तथा रिपेयरिंग का कार्य होता है। गहरी नींद में human growth hormone के निर्माण की प्रक्रिया उत्तेजित होती है। यह हार्मोन हाइट बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी होता है। गहरी नींद से तनाव का स्तर कम होता है। जिससे शरीर के विकास में सहायता मिलती है।

6. इम्युनिटी पावर बढायें

इम्युनिटी पावर कम होने से बच्चे तथा बड़े बार-बार बीमार पड़ते हैं जिससे शरीर की ग्रोथ रुक जाती है। जिससे हम अपनी निर्धारित हाइट को प्राप्त नहीं कर पाते। इसके लिए बचपन से ही टीकाकरण जरुरी है तथा सही डाइट एवं लाइफस्टाइल के साथ आयुर्वेद में बताये गए रसायन शरीर की रोगप्रतिरोधक शक्ति बढाने में फायदेमंद साबित होते हैं।

7. नशा ना करें

शराब, धूम्रपान , तम्बाकू आदि का सेवन सेहत के लिए अत्यंत घातक है इनके सेवन से human growth hormone के निर्माण में बाधा आती है जिससे लम्बाई बढ़ने की गति धीमी पड़ जाती है अतःकिसी भी प्रकार के नशे का सेवन ना करें।

Top 10 Hot Hindi Song Bollywood 2017

Share This Article
Leave a comment