Kiwi benefits आइये जाने किवी खाने के अदभुत फायदे और नुकसान
Kiwi benefits आइये जाने किवी खाने के अदभुत फायदे और नुकसान
किवी(Kiwi benefits) की फसल की शुरुआत 700 साल पहले चीन में हुई थी। चीन के अलावा कीवी की खेती व्यापक रूप से ब्राजील, न्यूजीलैंड, इटली और चिली में की जाती है। यह पेड़ों पर उगने वाला फल है। इसके पेड़ लगभग 9 मीटर तक लम्बे होते हैं।
कीवी का वैज्ञानिक नाम एक्टिनिडिया डेलीसीसा (Actinidia Deliciosa)
गर्मियों के दौरान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होने पर सूरज की गर्मी के कारण इसकी फसल खरब हो जाती है।
आज के समय में कीवी(Kiwi benefits) फल ने अपने पोषक और औषधीय गुण के कारण बहुत लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया है।
हालांकि कीवी के बाहरी भूरे रंग की त्वचा इतनी आकर्षक नहीं हैं पर जब यह दो हिस्सों में काटा जाता है तो इसकी उज्ज्वल हरी त्वचा वास्तव में ताजी और अनूठी लगती है।
किवी फल (Kiwi benefits) को अत्यंत पौष्टिक माना जाता है। यह विटामिन सी , पोटेशियम और फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत है।
कीवी में फाइबर पाया जाता है जो हमारी दैनिक आवश्यकता का लगभग 10 प्रतिशत होता है। किवी फल में विटामिन ई, पोलीफेनॉल्स और कैरोटीनॉयड भी पाया जाता है जो हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं।
किवी फल की दो किस्में पाई जाती हैं गोल्ड किवी फल और ग्रीन किवी फल। गोल्ड किवी फल में अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और जो हरे किवीफल से अधिक स्वस्थ होते हैं। कीवी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है इसलिए यह मधुमेह के लिए बहुत अच्छा होता है।
किवी फल के फायदे – Kiwi ke fayde in hindi
कीवी फल खाने के फायदे अलसर में – Kiwi benefits cures ulcer in hindi
पिछले 10-15 वर्षों में टाइप 2 डायबिटीज मेलेटस की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं।
मधुमेह की समस्या न हो, इसके लिए प्लाज्मा ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रण में रखना बहुत महत्वपूर्ण है। मधुमेह के कारण मधुमेह मेलेटस वाले व्यक्तियों के घाव को भरने में देरी होती है। मधुमेह के कारण पैर में अल्सर और संक्रमण एक आम समस्या है।
अनुसंधान में पाया गया है कि मधुमेह के कारण पैर अल्सर के उपचार में कीवी(Kiwi benefits) बहुत लाभदायक है।
अनुसंधान में यह देखा गया कि कीवी में मौजूद प्राकृतिक यौगिकों ने घाव भरने की प्रक्रिया में सुधार किया और घाव संक्रमण की शुरुआत में देरी हुई।
इसके अलावा किवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम है जो मधुमेह रोगियों के लिए लाभदायक होता है। कीवी डायबिटीज मैलिटस वाले व्यक्तियों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है और आसानी से उपलब्ध भी है।
कीवी फल के गुण करे कोलेस्ट्रॉल कम – Kiwi fruit reduces cholesterol in hindi
हाइपरलिपीडेमिया (उच्च कोलेस्ट्रॉल) आज के समय में एक आम समस्या हो गई है और यह दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है। बदला हुआ लिपिड प्रोफाइल हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाता है। इसलिए एलडीएल और कुल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में अच्छी तरह से रखना जरूरी है।
2009 में प्रकाशित एक अध्ययन में कीवी(Kiwi benefits) फल के लिपिड प्रोफाइल और लिपिड पेरोक्सीडेशन के अंकों पर प्रभावों की जांच की गयी थी।
अध्ययन में पाया गया कि बदलते लिपिड प्रोफाइल वाले लोगों ने हर सप्ताह दो किवी फलों का सेवन 8 सप्ताह तक किया।
इसमें पाया गया कि उनके एलडीएल (अस्वास्थ्यकर) कोलेस्ट्रॉल के साथ कुल कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो गया और एचडीएल (स्वस्थ) कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी बढ़ गया। इस प्रकार लिपिड प्रोफ़ाइल वाले लोग निश्चित रूप से कीवी का अपने दैनिक आहार में सेवन कर सकते हैं।
किवी फल के लाभ त्वचा के लिए – Benefits of eating kiwi for skin in hindi
हम सभी जानते हैं कि हमारी त्वचा के लिए विटामिन सी कितना फायदेमंद है और यही एकमात्र कारण है कि हम महंगी क्रीम और सीरम खरीदते हैं
जो इस आवश्यक विटामिन से समृद्ध होने का दावा करते हैं। लेकिन ये उत्पाद रासायनिक आधार पर होते हैं और अक्सर इnका फायदा होने के बजाय हमारी त्वचा का अधिक नुकसान होता है।
इसलिए प्राकृतिक रूप से अपनी त्वचा को सुन्दर बनाने के लिए कीवी का उपयोग करें। 100 ग्राम कीवी(Kiwi benefits) में 92.7 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है जो आपकी त्वचा को खूबसूरत बनाता है।
कीवी न केवल एक स्वादिष्ट और पोषक तत्व युक्त फल है बल्कि आपकी त्वचा की देखभाल के लिए एक महान प्राकृतिक संघटक भी है।
इसमें विटामिन सी और ई और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई त्वचा-अनुकूल पोषक तत्व शामिल हैं जो आपकी त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ाने और उनका पुनरुत्थान (rejuvenate) करने के लिए आवश्यक हैं।
किवी फल के फायदे पेट की समस्या में – Kiwi benefits good for stomach in hindi
कहा गया है कि पेट की समस्या के कारण ही सभी रोगों की शुरूआत होती है इसलिए पेट को स्वच्छ और स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है।
आज के समय में कब्ज एक आम समस्या हो गई है जिसके कारण मल त्यागने में कठिनाई होती है।
किवी फल में फाइबर के साथ-साथ पेट साफ करने का गुण भी होता है।
अनुसंधान ने दिखाया है कि कीवी फल(Kiwi benefits) के रोजाना सेवन से पुरानी कब्ज से पीड़ित व्यक्तियों में बिना किसी नुकसान के मल त्यागने की प्रक्रिया बढ़ जाती है। किवी में मौजूद आहार फाइबर में पानी की उच्च मात्रा होती है जो पेट में मल ढीला करती है।
इस प्रकार पेट पर बिना किसी दबाव के मल मल त्यागने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
अनुसंधान ने दिखाया है कि कीवी फल के रोजाना सेवन से पुरानी कब्ज से पीड़ित व्यक्तियों में बिना किसी नुकसान के मल त्यागने की प्रक्रिया बढ़ जाती है।
किवी(Kiwi benefits) में मौजूद आहार फाइबर में पानी की उच्च मात्रा होती है जो पेट में मल ढीला करती है। इस प्रकार पेट पर बिना किसी दबाव के मल त्यागने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
कीवी फ्रूट बेनिफिट्स फॉर स्लीप – Kiwi fruit helps you sleep in hindi
अनिद्रा एक समस्या है जिसमें लोग सोने में असमर्थ हो जाते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि नींद विकार और तंत्रिका-मनोविकार की समस्या ऑक्सीडेटिव तनाव के स्तर में वृद्धि के कारण होती है।
किवी फल(Kiwi benefits) में विटामिन सी, विटामिन ई और सेरोटोनिन पाए जाते हैं।
शरीर में सरोरोटीनिन के निम्न स्तर के कारण अनिद्रा की समस्या होती है। इसके अलावा किवी फल फोलेट से समृद्ध है।
फोलेट की कमी के कारण तंत्रिका-मनोविकार की समस्या होती है। अनुसंधान ने पाया है कि सोने से एक घंटे पहले दो किवी फल का सेवन नींद की गुणवत्ता को सुधारता है और नींद की अवधि और नींद की गड़बड़ी को कम करता है।
कीवी फ्रूट के फायदे बढ़ाए प्रतिरक्षा प्रणाली – Kiwi boosts immunity in hindi
किवी फल (Kiwi benefits) विटामिन सी और विभिन्न पॉलीफेनोल की उपस्थिति के कारण प्रतिरक्षा बढ़ाने में भी मदद करता है।
अनुसंधान में पाया जाता है कि जिन व्यक्तियों ने प्रतिदिन तीन बार कीवी फल का सेवन किया और इस बिच किसी भी अन्य फल, रस या पूरक का सेवन नहीं किया, उन लोगों में ऑक्सीडेटिव तनाव बहुत कम था।
किवी फल में विटामिन सी के अलावा विटामिन ई और पॉलीफेनोल जैसे कैफीइक एसिड, क्वेरसेटिन, एपिकैटचिन और नारिनजेनिन पाए जाते हैं। इन एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल के कारण हृदय रोगों से सुरक्षा होती है और लिपिड प्रोफ़ाइल भी कम होता है
कीवी के गुण है शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट – Antioxidant activity of kiwifruit in hindi
हम सभी जानते हैं कि कीवी फल(Kiwi benefits) में विटामिन सी पाया जाता है जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है।
विटामिन सी के अतिरिक्त किवी में कई अन्य शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट मौजूद हैं। किवी का रोज़ सेवन शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से प्रभावी रूप से लड़ने में मदद करता है।
फ्री रेडिकल्स और प्रतिक्रियाशील ऑक्सीजन के बढ़ने के कारण हृदय रोग, कैंसर, हाईपरग्लाईसेमिया, मोतियाबिंद, गठिया, जल्दी उम्र बढ़ने आदि का खतरा बढ़ जाता है।
कीवी एंटीऑक्सीडेंट का प्राकृतिक स्रोत है जो फ्री रेडिकल्स, ऑक्सीडेटिव तनाव और रोगों से लड़ने में मदद करता है।
2018 में प्रकाशित एक अध्ययन में कीवी(Kiwi benefits) और अन्य फलों के एंटीऑक्सीडेंट प्रभावों की तुलना की गई। इस अध्ययन में पाया गया कि गोल्ड कीवी में अन्य फलों जैसे ग्रीन कीवी, अंगूर और नारंगी की तुलना में सबसे मजबूत एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव थे।
कीवी के लाभ करे वजन कम – Eating kiwi for weight loss in hindi
100 ग्राम किवी(Kiwi benefits) में केवल 55 कैलोरी होती है। इसके साथ-साथ इसमें घुलनशील फाइबर भी है जो आपको पूर्ण महूसस कराता है और आपकी भूख लगने की प्रक्रिया को धीमा करता है। इस कारण आप कम खाते हैं और आपका वजन कम होता है।
किवी फल के लाभ बालों के लिए – Benefits of eating kiwi for hair in hindi
विटामिन सी और ई से समृद्ध फल बालों के झड़ने को रोकने और बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
कीवी (Kiwi benefits) में ये दोनों आवश्यक विटामिन होते है। साथ ही इसमें मैग्नीशियम, जस्ता और फास्फोरस जैसे खनिज भी होते हैं जो बालों को बढ़ाने और उनके सम्पूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।
इसके अतिरिक्त कीवी में आयरन भी होता है जो बालों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए आवश्यक पोषक तत्व है।
कीवी फल का उपयोग रखे कम रक्त चाप – Kiwi benefits to lower blood pressure in hindi
उच्च रक्तचाप वाले लोगों में हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा रहता है। इसलिए इस रोगों के खतरे को कम करने के लिए रक्तचाप का स्तर सामान्य रखना बहुत जरूरी है।
2015 में प्रकाशित एक अध्ययन में किवी(Kiwi benefits) और सेब के ब्लड प्रेशर पर प्रभाव की तुलना की गई थी।
अध्ययन में देखा गया कि जिन लोगों ने प्रतिदिन किवी का सेवन किया उनके रक्तचाप में कमी आई थी। किवी एंटीऑक्सीडेंट और पोटेशियम में समृद्ध है जो रक्तचाप से पीड़ित लोगों की वाहिकाप्रसरण (रक्त रक्त वाहिनियों में कोशिकाओं को आराम देता है जिससे रक्त आसानी से प्रवाह हो सकता है) और रक्तचाप को कम होता है।
किवी फल के नुकसान – Kiwi ke nuksan in hindi
जैसे किवी(Kiwi benefits) के स्वास्थ्य लाभ हैं, वैसे कि इसके कुछ हानिकारक प्रभाव भी हैं
- किवी के सेवन से एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसके सेवन से एलर्जी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
- Kiwi benefits किवी फाइबर में समृद्ध है और इसके रेचक प्रभाव भी हैं। इसलिए किवी का अधिक मात्रा में सेवन दस्त का कारण बन सकता है।
किवी फल कितना खाना चाहिए – How much kiwi should i eat per day in hindi
एक स्वस्थ व्यक्ति प्रतिदिन कम से कम दो किवी(Kiwi benefits) फल का सुरक्षित रूप से सेवन कर सकता है।
गुर्दे की बीमारी वाले व्यक्तियों को अपने पोटैशियम के सेवन को सीमित करने की आवश्यकता होती है। इसलिए उन्हें सीमित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए या यदि संभव हो तो इसके सेवन से बचना चाहिए।
टाइप 2 डायबिटीज मैलिटस वाले व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम एक किवी(Kiwi benefits) फल का सेवन करना चाहिए।
कैंसर के रोगियों को ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने की ज़रूरत होती है इसलिए वे प्रतिदिन कम से कम दो किवी फल का सेवन कर सकते हैं।
सर्दी या ऊपरी श्वसन पथ संक्रमण या संक्रमण से पीड़ित मरीज़ प्रतिदिन एक से दो किवी फल का सेवन कर सकते हैं।