Shoulder Pain कंधे में दर्द के इलाज के आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्खे
Shoulder Pain कंधे में दर्द के इलाज के आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्खे
कंधे का दर्द (Shoulder Pain) काफी आम होता है एवं यह कई कारणों से हो सकता है। कन्धों की मांसपेशियों
कन्धों के गंभीर दर्द की स्थिति में डॉक्टर से परामर्श लेना उचित होता है। कंधे का दर्द (Shoulder Pain) सिर्फ बूढ़े लोगों को ही नहीं, बल्कि किसी भी उम्र के व्यक्तियों को हो सकता है।
आज के समय में लैपटॉप, स्मार्टफोन्स एवं अन्य डिजिटल उपकरणों (laptop, smartphones and other digital gadgets) के हमारे जीवन में निरंतर प्रयोग की वजह से कंधे का दर्द जीवनशैली से जुडी समस्या बन चुकी है।
नीचे कन्धों का दर्द (Shoulder Pain) दूर करने के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताया गया है:
जोड़ों की हरकत सुनिश्चित करें (Ensuring movement of joints)
कंधे के दर्द (Shoulder Pain) से पीड़ित लोगों को सुनिश्चित करना चाहिए की कन्धों के जोड़ों की हरकत सही प्रकार से हो। जिन व्यक्तियों को भी कंधे में दर्द की समस्या है, उनके लिए सुबह का व्यायाम करना अनिवार्य है।
गर्म पानी से स्नान (Warm bath for Shoulder Pain)
गर्म पानी से स्नान कंधे के दर्द की स्थिति में काफी आराम प्रदान करता है। गर्म पानी में एक कपड़ा डुबोएं एवं इसके बाद दर्द भरे स्थान पर इसे लगाएं। ऐसा करने से दर्द दूर होगा।
हल्दी (Turmeric for Shoulder Pain)
हल्दी के नियमित सेवन से हर तरह के दर्द में आराम मिलता है क्योंकि यह स्वभाव से जलनरोधी होता है। जिन लोगों को कंधे में दर्द की शिकायत है, वे आराम के लिए हल्दी पाउडर एवं दूध का सेवन कर सकते हैं।
दर्द से तुरंत राहत के लिए हल्दी के पोल्टिस (poultice) का प्रयोग भी कंधे पर किया जा सकता है। आप हल्दी को सरसों के तेल के साथ उबालकर इस मिश्रण का प्रयोग प्रभावित भाग पर कर सकते हैं।
अदरक का सूखा पाउडर (Dry ginger powder for Shoulder Pain)
अदरक के सूखे पाउडर का सेवन किसी भी तरह के दर्द को दूर भगा देता है। सूखे अदरक से बना दशमूल काढ़ा कंधे के दर्द का बेहतरीन इलाज है।
एप्सम नमक (Epsom salt for Shoulder Pain)
एप्सम नमक का सेवन करने से भी कंधे के दर्द में काफी अच्छा लाभ मिलता है। एप्सम नमक का प्रयोग एक दूसरे तरीके से भी किया जा सकता है। थोड़े से एप्सम नमक को पानी के साथ उबालें एवं इसके बाद इस पानी में कपड़ा डुबोकर तुरंत राहत के लिए प्रभावित भाग पर लगाएं।
जायफल (Nutmeg for Shoulder Pain)
जायफल पाउडर भी जलनरोधी होने की वजह से इस समस्या की स्थिति में काफी राहत प्रदान करता है। जायफल पाउडर का सेवन दूध के साथ करने पर दर्द से आराम प्राप्त होता है। आप इसे थोड़े से पानी एवं शहद में दालचीनी पाउडर एवं शहद के साथ भी मिश्रित कर सकते हैं। तुरंत आराम के लिए इस मिश्रण का सेवन करें।
खसखस (Poppy seeds for Shoulder Pain)
10 ग्राम खसखस पाउडर को 10 ग्राम चीनी के पाउडर के साथ मिश्रित करें। इस मिश्रण का 5 ग्राम दूध के साथ लें और तुरंत राहत प्राप्त करें।
अजवायन (Ajwain for Shoulder Pain)
अजवायन का सरसों के तेल के साथ सेवन करने से दर्द से काफी छुटकारा मिलता है। थोड़ी से अजवायन को एक छोटे बैग में रखें एवं इस बैग को थोड़ा सा गर्म करें। इसके पश्चात् इस बैग को कंधे के प्रभावित भाग पर लगाएं। ऐसा करने से आपको दर्द से काफी आराम प्राप्त होगा।
लहसुन (Garlic for Shoulder Pain)
लहसुन काफी अच्छा जलनरोधक है, अतः यह किसी भी तरह के दर्द के लिए सबसे अच्छा उत्पाद है। कंधे के दर्द के इलाज के लिए तिल, कैस्टर (castor) या सरसों के तेल में लहसुन के 8 से 10 टुकड़े तलकर दिन में दो बार खाएं।
तिल का तेल (Sesame oil for Shoulder Pain)
तिल का तेल स्वभाव से गर्म एवं जलनरोधी होता है। अप कंधे के प्रभावित भाग पर इस तेल से मालिश करके अपने दर्द को दूर कर सकते हैं। आप इसे लहसुन के टुकड़ों के साथ मिश्रित करके बेहतर परिणामों के लिए कंधे पर इससे मालिश भी कर सकते हैं।