Height तेजी से लम्बाई बढ़ाने के असरदार घरेलू नुस्खे और उपचार

admin
10 Min Read
Advertisement

Height तेजी से लम्बाई बढ़ाने के असरदार घरेलू नुस्खे और उपचार

Advertisement

लम्बाई (Height) बढ़ाने के तरीके, घरेलू नुस्खे और उपाय – आज के समय में हर हर व्यक्ति यही चाहता है की वह दिखने में अच्छा लगे उसकी पर्सनेल्टी अच्छी हो, सब तरह उसके ही बारे में बाते हो। लेकिन कई बार कम हाइट होने के कारण ऐसा नहीं हो पाता है, क्योकि लम्बाई (Height) हमारी पर्सनेल्टी का अहम् हिस्सा होती है, ऐसे में हम अंदर से कमी सी महसूस करने लगते है, हमारा कॉन्फिडेंस लेवल भी कम हो जाता है।

Height

अगर दोस्तों आपकी भी लम्बाई यानि के हाइट कम है और लम्बाई बढ़ाने (height kaise badhaye) के बारे में सोच रहे है तो घबराये नहीं क्योकि आज हम आपको बताने वाले है लम्बाई बढ़ाने के कुछ आसान रामबाण घरेलू तरीको और उपायों के बारे में जिसकी मदद से आप घर बैठे ही अपनी लम्बाई (हाइट) बढ़ा सकते है।

हाइट बढ़ाने के तरीके और उपाय (height badhane ke tarike)

अगर दोस्तों आप हाइट बढ़ाने के तरीके ढूंढ रहे है तो नीचे लिखे हुए तरीको के माध्यम से आप आसानी से अपने लम्बाई यानि के हाइट बढ़ा सकते है।

  1. उचित पोषण
  2. व्यायाम
  3. खेलकूद
  4. योग
  5. पूरी नींद

इससे पहले की दोस्तों हम आपको लम्बाई (हाइट) बढ़ाने के उपाय के बारे में विस्तार से बताये उससे पहले हम ये चाहते है की आप इस बारे में जाने की आपकी लम्बाई किस कारण से कम है।

लम्बाई (Height) कम होने कारण:

किसी भी व्यक्ति के शरीर में हाइट को बढ़ाने में सबसे बड़ा योगदान Human Growth Harmon (HGH) का होता है। ये ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन व्यक्ति की पिट्यूटरी ग्लैंड से निकलते है जिससे व्यक्ति की हाइट निश्चित होती है।

अनुवांशिकता –  अगर किसी व्यक्ति के माता पिता औसत लम्बाई के है तो उनके बच्चे भी औसत हाइट के ही होंगे।

पौषक तत्वों की कमी – अगर किसी व्यक्ति के माता पिता की लम्बाई अच्छी होने के बाद भी बच्चे की हाइट कम है तो इसका कारण उसके आहार में पौषक तत्वों की कमी का होना हो सकता है।

हार्मोन में असंतुलन – हाइट के न बढ़ने के पीछे एक कारण हार्मोन के संतुलन का सही न होना भी हो सकता है।

पानी की कमी – पानी पाचन तंत्र को सही करने के साथ किसी भी व्यक्ति के शरीर के चयापचय को मजबूत करने में मदद करता है जिसके कारण शरीर का सही से विकास हो पाता है।

आमतौर पर व्यक्ति के शरीर का सम्पूर्ण विकास 16 से 18 वर्ष की उम्र में हो जाता है, परन्तु 18 वर्ष तक भी अगर आपकी लम्बाई नहीं बढ़ी है तो चिंता न करे क्योकि हमारे दिए हुए हाइट बढ़ाने के घरेलू नुस्खे को अपनाकर आप आसानी से अपनी लम्बाई 2-6 इंच 18 से 25 की उम्र में इस्तेमाल करके बढ़ा सकते है।

हाइट बढ़ाने के घरेलू नुस्खे(height badhane ke tips)

1. उचित पोषण

किसी भी व्यक्ति के शारीरिक विकास के लिए उसके शरीर को पोषक तत्वों का मिलना बहुत आवश्यक होता है। ये पोषक तत्व आपके शरीर को प्राकृतिक रूप से बढ़ने में मदद करते है। ऐसे में आप शरीर से पोषक तत्वों की कमी को दूर करके अपने लम्बाई (Height) बढ़ा सकते है।

शरीर के पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए आप अपने आहारों यानी भोजन में उन सभी तरह की सब्जिओ और फलो का सेवन करे जिनमे भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम और विटामिन्स हो।

Height

2. दूध 

दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, ये शरीर की हड्डियों के विकास और मजबूती में बहुत मदद करता है। कैल्शियम के अलावा दूध में विटामिन A और प्रोटीन भी होता है जो शरीर के सर्वांगीण विकास में सहयोग करते है।

अपनी हाइट को बढ़ाने के लिए आप से दो गिलास दुध रोजाना जरूर पिए, दोष पीने के साथ ही आप अपने भोजन में दूध से बनी चीजों का सेवन भी कर सकते है।

व्यायाम

18 से 25 वर्ष की उम्र में तेज़ी से लम्बाई (Height) बढ़ाने के लिए आप व्यायाम का सहारा ले सकते है। व्यायाम यानि एक्सरसाइज करने से HGH हार्मोन अधिक मात्रा में बाहर निकलते है जिससे की आपकी हाइट आसानी से बढ़ने लगती है। अच्छी लम्बाई पाने के लिए ये जरुरी है की आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करे।

Height

एक्सरसाइज करके आप अपनी लम्बाई (Height) बढ़ाने के साथ साथ अपने शरीर को चुस्त दुरुस्त रख सकते है। एक्सरसाइज करने के साथ साथ लम्बाई बढ़ाने के लिए ये जरुरी है की आप उचित पोषण भी ग्रहण करे

अपनी Height को बढ़ने के लिए आप रस्सी कूद एक बेहतरीन व्यायाम यानी एक्सरसाइज है। इसके अलावा हाइट को बढ़ाने के लिए आप स्विमिंग कर सकते है, सुबह सुबह दौड़ लगा सकते है

खेलकूद

जितना शरीर की लम्बाई (Height) को बढ़ाने के उचित पोषण और व्यायाम जरुरी है उतना ही खेलना कूदना भी जरूरी है। खेलकूद भी एक तरह की एक्सरसाइज ही है। खेलने से भी लम्बाई बढ़ाने वाले हार्मोन शरीर से स्त्रावित होता है जिससे शरीर की कद काठी पर असर पड़ता है।

हाइट बढ़ाने के लिए आप किसी भी प्रकार की आउटडोर एक्टिविटी जैसे टेनिस, फुटबॉल, बास्केटबाल इत्यादि का चयन कर सकते है।

Height बढ़ाने के लिए योगा

जैसा की आप सभी जानते ही है दोस्तों की हमारे प्रचीन आयुर्वेदा में योगा का कितना बड़ा स्थान है, योगा स्वस्थ जीवन जीने का बहुत ही सरल और प्रभावपूर्ण तरीका है जो मन को शांति प्रदान करता है। पर क्या आप ये जानते है की योगा के द्वारा आप अपनी लम्बाई भी बढ़ा सकते है।

Height

जी हाँ दोस्तों हमारे योगा कई ऐसे योगासन से जिसके माध्यम से आप आसानी से अपनी हाइट बढ़ा सकते है। तो आइये दोस्तों जानते है उन योग आसनो के बारे में हिंदी में।

भुजंगासन इस आसन को कोबरा पोज़ के नाम से भी जाना जाता है। यह आसन कन्धों, छाती और पेट की माँसपेशियों में खिचाव पैदा करता है। इसके द्वारा अंग विन्यास में सुधार होता है, जिससे व्यक्ति की लम्बाई बढ़ने लगती है

ताड़ासन इस आसन को ट्री पोज़ के नाम से भी जाना जाता है, यह एक आदर्श योग आसन है जो रीढ़ की हड्डी को लम्बा और सीधा करता है। जो हाइट बढ़ाने में मदद करता है। इस लम्बाई बढ़ाने वाले आसन को करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है।

त्रिकोणासन इस आसान को करने से शरीर की लम्बाई (Height) बढ़ने लगती है। हाइट के साथ साथ त्रिकोणासन भूख, पाचन और रक्त परिसंचरण में सुधार कर, एसिडिटी, पेट फूलना आदि रोगों से राहत दिलवाता है। इस आसन में शरीर का आकार एक त्रिकोण के समान बन जाता है। इसलिए इसे त्रिकोणासन कहते हैं।

पूरी नींद

किसी भी व्यक्ति की लम्बाई (Height) बढ़ने के पीछे पर्याप्त नींद का बहुत बड़ा हाथ होता है, क्योकि जब एक व्यक्ति आराम करता है तभी शरीर बढ़ता है और ऊतकों को पुनर्जन्म होता है। ह्यूमन ग्रोथ हॉर्मोन आमतौर पर तभी स्त्रावित होते है जब आप गहरी नींद में होते है।

Height

गहरी नींद में जब आपका दिमाग आराम कर रहा होता है तब यह हार्मोन अधिक मात्रा में स्त्रावित होता है, दूसरी ओर, एक थका हुआ मस्तिष्क काम मात्रा में हार्मोन रिलीज करता है।

एक नियम के रूप में, बढ़ते चरण के दौरान, अधिकतम Height पाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को हर रात कम से कम आठ से 11 घंटे उचित नींद लेना चाहिए।

आयुर्वेदिक उपाय

अश्वगंधा – अश्वगंधा से लम्बाई (Height) कैसे बढाए, आयुर्वेद के अनुसार, अश्वगंधा (वैज्ञानिक नाम: वनियान सोनिफेरा), जिसे भारतीय जीन्सेंग भी कहा जाता है, ऊंचाई बढ़ाने में मदद करता है।

Height

अगर आप लम्बे होने की आयुर्वेदिक दवा ढूंढ रहे है तो अश्वगंधा का उपयोग आपके लिए रामबाण उपाय साबित हो सकता है। अश्वगंधा में विभिन्न खनिज पाए जाते है, जो शरीर की हड्डियों को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे की आपकी ऊंचाई बढ़ जाती है।

Height बढ़ाने के लिए अश्वगंधा का उपयोग आप रोज रात को सोने से ४५ मिनट पहले चीनी मिले हुए गाय के दूध में मिलाकर करे।

आप आसानी से एक हर्बल दुकान में अश्वगंधा को खरीद सकते हैं।

 

Share This Article
Leave a comment