मूंग दाल के फायदे – Benefits Of Mung Beans

admin

मूंग दाल के फायदे – Benefits Of Mung Beans

मूंग दाल का एक फायदा एंटी एजिंग है. इसमें कॉपर होता है, जो त्वचा के लिए लाभकारी है. यह चेहरे से झुर्रियां, फाइन लाइन्स और बढ़ती उम्र को प्रदर्शित करने वाले धब्बों को हटाने का काम करता है. इसके लिए मूंग दाल को अपने नाश्ते का हिस्सा बनाएं.

मूंग को हल्का गर्म करके पीस ले. फिर इस पाउडर में कुछ मात्रा पानी की मिलाकर लेप की तरह पूरे शरीर पर मसाज करें. अगर आपको बहुत अधिक पसीना आने की शि‍कायत है तो इस लेप से वह दूर हो जाएगी.

अगर आपके शरीर में विटामिन्स और प्रोटीन की कमी है तो इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप मूंग दाल का सेवन कर सकते हैं. मूंग दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन के साथ-साथ मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

इसमें और भी कई गुण भरे हुए हैं जैसे कि वजन कम करना, ब्लड प्रेशर मेंटेन, कब्ज की समस्या के साथ-साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी निजात दिलाता है.

जानिए रोजाना सुबह एक कटोरी अंकुरित मूंग की दाल खाने के फायदे के बारें में. अंकुरित मूंग दाल का आप सलाद बनाकर भी खा सकते है.

बड़ी से बड़ी बीमारियों का इलाज है मूंग की दाल –

कैंसर – मूंग की दाल में एमिनो एसिड्स जैसे पॉलीफेनॉल्स और ऑलिगोसेकेराइड्स तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कैंसर जैसे गंभीर रोग से बचाने में मदद करते है. 

पाचन क्रिया रहें दुरूस्त – अगर किसी को पेट की समस्या या फिर कोई बीमार पड़ता है तो उसे मूंग दाल के साथ चावल खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह पचाने में आसान होती है। इससे पाचन प्रक्रिया पर जोर नहीं पड़ता.

डायबिटीज  – मूंग दाल शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाने में मदद करती है। इसलिए इसके सेवन से डायबिटीज का खतरा कम होता है.

लीवर रोग – मूंग की दाल खाने से लिवर डैमेज की आशंका कम हो जाती है। मूंग दाल में मौजूद तत्व लीवर को ठीक से काम करने में मदद करती है।

बच्चों के लिए फायदेमंद –

मूंग के दाल में कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं. मूंग की दाल का पानी शिशु के लिए काफी स्वास्थयवर्धक होता है. दाल का पानी आसानी से पच भी जाता है. इसे पीने से शिशु की इम्यून पावर बढ़ने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है.

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *