घर में ही बना सकते हैं Hand Sanitize Gel कोरोना से बचाव
चीन से शुरु होकर दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस से अब तक करीब 20 हजार लोगों की जान ले ली है। दुनियाभर में इस बीमारी से लाखों मरीज संक्रमित हैं।
कोरोना वायरस से बचाव स्वरूप कई हेल्थ एडवाइजरी भी जारी की गई हैं, जिसके तहत आमजन भी काफी सजग नजर आ रहे हैं।
आदतें बदलने के साथ साबुन, पानी वाले पुराने तरीक पर हमारी डिपेंडेंसी भी कम होती जा रही है। इनकी जगह अब हैंड सैनिटाजइर्स ने ले ली हैं।
इन दिनों हाथों को धोने के लिए साबुन की जगह हैंड सैनिटाइजर ( Hand Sanitize Gel ) का उपयोग अधिक किया जा रहा है।
हैंड सैनिटाइजर कीटाणुओं और बैक्टीरिया को हमारे हाथों से निकाल देता है, साथ ही इसके इस्तेमाल के बाद हाथों से भीनी सी महक भी आती है।
लेकिन कुछ लोगों को बार-बार हाथ धोने की आदत सी होती है ऐसे लोगों को हर छोटे-बड़े काम के बाद लगता है कि उनके हाथ सिर्फ पानी से साफ नहीं हो पाएंगे, इसलिए वे बार-बार हाथ साफ करने के लिए हैंड सैनिटाइजर ( Hand Sanitize Gel ) का प्रयोग करते हैं।
पर ज्यादातर सैनिटाइजर्स में ऐल्कॉहॉल होता है जो कि सेंसिटिव स्किन को सूट नहीं करता।
अगर आपको भी बाजार के सैनिटाइजर्स से दिक्कत है तो आप अपना सैनिटाइजर ( Hand Sanitize Gel ) बना सकते हैं। ये हाइजीनिक होते हैं, कैरी करने में भी आसानी रहती है और एक ही बार में कीटाणु भी मार देते हैं।
डिमांड बढ़ने से मेडिकल स्टोर पर मिल नहीं रहे हैंड सैनेटाइजर ।
जहां मिल रहे वहां वसूली जा रही ज्यादा कीमत। अगर आप भी बाजार से महंगे दामों पर हैंड सैनिटाइजर( Hand Sanitize Gel ) खरीदने से बचने के साथ साथ खुद के हाथों को स्वच्छ रखना चाहते हैं।
तो आप इस सैनिटाइजर को घर पर ही बना सकते हैं। यहां आप कम से कम दामों में घर पर ही हैंड सैनिटाइजर तैयार करके खुद को और अपने परिवार को स्वच्छ रख सकते हैं।
हम यहां हैंड सैनिटाइजर जेल और स्प्रे तैयार करने का तरीका बता रहे हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने का तरीका…
हैंड सैनेटाइजर जेल :-
इसके लिए आपको कुछ ऑइल्स चाहिए और अपना नैचरल सैनिटाइजर( Hand Sanitize Gel ) बना सकते हैं।
- ऐलोवेरा
- आइसोप्रोपिल एल्कोहल
- टी ट्री ऑयल
- एक छोटी बॉटल
कैसे बनाएं:-
एक भाग एलोवेरा जेल में तीन भाग आइसोप्रोपिल एल्कोहल मिलाएं। खुशबू के लिए इसमें कुछ बूंदें टी ट्री ऑयल की मिलाएं।
इसके बाद जेल इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा।
हैंड सैनेटाइजर स्प्रे :-
- ग्लिसरोल
- आइसोप्रोपिल एल्कोहल
- हाइड्रोजन पेरोक्साइड
- डिस्टिल्ड वॉटर
- स्प्रे बॉटल
कैसे बनाएं:-
- डेढ़ कप एल्कोहल में दो चम्मच ग्लिसरोल मिलाएं। आप ग्लिसरोल जग ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
- यह बहुत जरूरी चीज है, क्योंकि इसके इस्तेमाल से लिक्विड मिक्स अच्छे से हो जाता है और हाथ एल्कोल और दूसरे लिक्विड से दूर भी रहते हैं।
- इसमें एक चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड, एक चौथाई डिस्टिल्ड वॉटर मिलाएं।
- अब इस सॉल्युशन को स्प्रे बॉटल में भर दें।
क्या सावधानियां जरूरी :-
हैंड सैनेटाइजर तैयार करते वक्त कुछ सावधानियों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
जैसे जिन चीजों का उपयोग आप इस लिक्विड को मिक्स करने में करें, वह अच्छी तरह से साफ हों।